चिचोली के पास कार-डंपर की टक्कर, चार घायल
बैतूल | चिचोली गढ़ा गांव के पास रविवार शाम को कार और डंपर की भिड़ंत में दो लड़की और दो युवकों घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। घायलों में टिकारी निवासी रितेश (18), आलोक (16) पलक (14) शिवानी (16) है। किशोरियां स्कूटी थी। गढ़ा के पास रास्ते से जाते समय शाम करीब 5 बजे डंपर से भिड़ंत हो गई। डंपर चालक फरार हो गया।
तीन दुर्घटना में 3 घायल
बैतूल | तीन सड़क दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए। घायलों में बैतूल बाजार के वीरेंद्र वर्मा पिता राम शंकर वर्मा, टिकारी आशुतोष पिता संतोष राज ढोने, बैतूल का आकाश पिता बबलू अमझरे है। इनका अस्पताल में इलाज जारी है।