छठें वेतनमान के आदेश जारी नहीं
छठें वेतनमान के आदेश जारी नहीं
अध्यापकों ने रखा उपवास
बैतूल | आजाद अध्यापक संघ ने रविवार को सामूहिक उपवास रखकर मुख्यमंत्री की घोषणा का विरोध किया। जिलाध्यक्ष विनय सिंह राठौड़ ने बताया 1 जनवरी को मुख्यमंत्री ने अध्यापक संवर्ग को छठवां वेतनमान दिए जाने की घोषणा की थी, लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी आदेश जारी नहीं हो सका। अपर कलेक्टर पवन जैन को ज्ञापन भी सौंपा। घोषणा पर अमल नहीं होने पर 21 फरवरी को मुंह पर सफेद पट्टी बांधकर रैली निकालेंगे। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष विजय पवार, प्रवक्ता काजिम खान, महेंद्र भारती, घनश्याम लोखंडे आदि मौजूद थे।