नौ दिवसीय संगीतमय भागवत पुराण कल से
बैतूल | श्री शिवशक्ति नागदेव मंदिर विवेकानंद वार्ड के स्थापना के चार वर्ष पूरे होने पर नौ दिनी संगीतमय भागवत पुराण कथा का आयोजन 16 फरवरी से किया गया है। समापन 24 फरवरी को पूर्णाहुति, हवन और विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। समिति के सचिव दीपक पवार ने कथा का लाभ लेने का आग्रह किया है।
----------------------