मप्र सहकारिता समिति का प्रदर्शन आज
बैतूल | मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगी। संघ के जिलाध्यक्ष लखन यादव ने बताया कर्मचारियों की वेतन समेत अन्य मांगें जिला प्रशासन के समक्ष रखी जाएगी। संघ के उपाध्यक्ष रमेश माकोड़े ने सभी पदाधिकारी व सदस्यों से कर्मचारी भवन में एकत्रित होने की अपील की है।