पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन में यात्रियों के हाथों पर डंडा मारकर मोबाइल गिराने वाले धराए

ट्रेन में यात्रियों के हाथों पर डंडा मारकर मोबाइल गिराने वाले धराए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरपीएफ ने शनिवार को धाराखोह घाट सेक्शन के पास से दो युवक को पकड़ा। युवक घाट सेक्शन से ट्रेन के गुजरने के दौरान और यात्रियों के मोबाइल से फोटो खींचने के दौरान उनके हाथों पर डंडा मारकर मोबाइल गिरा देते थे। पुलिस ने मोबाइल बेचने वाले और खरीदने वाले 5 युवकों को हिरासत में लिया है।

आरपीएफ थाना बैतूल एसआई यशोदा यादव ने बताया ट्रेन यात्रियों के मोबाइल चोरी होने की शिकायतें मिल रही थी। वे हेड कांस्टेबल संजय सोनी, कांस्टेबल राजेंद्र शर्मा के साथ धाराखोह-मरामझिरी घाट सेक्शन पर पहुंचीं। यहां ट्रेन के गुजरने के दौरान एक युवक पिलर पर खड़े होकर डंडा मारकर मोबाइल गिराने की कोशिश कर रहा था। युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की। मर्दवानी-उमरवानी गांव के युवक संदीप, मुकेश दोनों ट्रेन में सवार यात्रियों के मोबाइल गिराने के काम को अंजाम देते थे। मोबाइल गांव में दूसरे लोगों को बेच देते थे। आरपीएफ स्टॉफ ने मोबाइल गिराने वाले और खरीदने वाले 5 युवक को पकड़कर बैतूल लाए। युवकों को जीआरपी के सुपुर्द किया है। चार मोबाइल इन युवकों से जब्त किए हैं। यह मोबाइल नामी कंपनी के कैमरे वाले हैं। मोबाइल युवक संदीप और मुकेश की निशानदेही पर मर्दवानी, उमरवानी गांव के शिवराम, पवन, सुनील के पास से जब्त किए हैं।

आरपीएफ-जीआरपी

में खींचतान
ट्रेन में सवार यात्रियों के मोबाइल गिराने वाले इन युवकों को आरपीएफ स्टॉफ मर्दवानी-उमरवानी गांव से पकड़कर ले आया था, लेकिन मामले को जीआरपी को सौंपने को लेकर दोनों में खींचतान होती रही। जीआरपी मामले को लेकर घोड़ाडोंगरी और आमला में संपर्क करती रही। इससे आरपीएफ स्टॉफ परेशान होता रहा। आरपीएफ स्टॉफ के मुताबिक कार्रवाई के बाद जीआरपी में मामला सौंपने को लेकर अकसर ऐसी स्थिति सामने आती है। जीआरपी मामले को लेने को लेकर टालमटोली करती है।

चलती ट्रेन से पकड़े आरोपी।

खबरें और भी हैं...