पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयंती समारोह: बग्गी पर सवार होकर निकले राजा भोज, बुजुर्गों का सम्मान किया

जयंती समारोह: बग्गी पर सवार होकर निकले राजा भोज, बुजुर्गों का सम्मान किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाज को एकजुट करने का संकल्प
क्षत्रिय पवार समाज ने शनिवार को राजा भोज की जयंती मनाई। शोभायात्रा निकाली। बुजुर्गों का सम्मान कर समाज को एकता के सूत्र में बांधने का संकल्प लिया। शोभायात्रा 11 बजे कोठी बाजार से शुरू हुई। इसमें युवा पताका लिए घोड़े पर सवार थे। राजाभोज के प्रतीकात्मक रूप में (कुंदन चिकाने) बग्गी पर सवार होकर निकले। शोभायात्रा का समापन कालापाठा स्थित पवार समाज भवन में हुआ। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष के रूप में राजू पवार की घोषणा की और समाज के विकास की योजना बनाई। इस दौरान समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमआर देशमुख, राजा भोज समिति अध्यक्ष बालाराम डोंगरदिये सहित सैकड़ों समाज के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...