सांकेतिक फांसी लगाकर किया विरोध
कलेक्टोरेट के सामने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रिटायर्ड शिक्षक बीआर घोरसे ने न्याय के अभाव में 500 दिन पूरे होने पर सांकेतिक फांसी लगाकर विरोध जताया। इस मौके पर धरने पर बैठे ग्राम रोजगार सहायक संघ अध्यक्ष सतपाल साहू ने रिटायर शिक्षक श्री धोरसे के धरने को समर्थन देते हुए कहा 500 दिनों बाद भी न्याय नहीं मिलना लोकतंत्र की हत्या है। शिक्षक अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सोहनलाल राठौर ने कहा शिक्षक अधिकारियों से परेशान हो गए हैं। कुछ सामने आकर अपनी समस्या रख कर विरोध करते हैं और कुछ चुपचाप सहन करते रहते हैं। इस दौरान महेंद्र डिगरसे, अशोक बेले, यशवंत अतुलकर, अनिल पारधे, आशीष कुमार, रमेश बारस्कर समेत अन्य मौजूद थे।