पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब तक 40 मीटर खुदाई 5 हजार लोग रोज परेशान

अब तक 40 मीटर खुदाई 5 हजार लोग रोज परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंज पुल का काम धीमा चल रहा है। 80 मीटर लंबा नया पुल बनना है, लेकिन पुराने पुल का डिस्मेंटल ही नहीं हुआ है। पुराने पुल को भी केवल आधा ही खोदा गया है। इससे काम अगले साल ही पूरा होगा। काम जल्द न होने से 5 हजार लोगों को हर दिन परेशान होना पड़ रहा है। वर्ष 1908 में बना गंज हाथी नाले का पुल 18 अगस्त 2015 को धंसक गया था। इस पुल का दोबारा निर्माण करने की योजना बनी। 72 लाख की लागत से नया पुल बनाने की योजना पीडब्ल्यूडी ने बनाई। स्वीकृति में लंबा समय लग गया। 13 जनवरी को पुल का काम शुरू किया, लेकिन एक माह में आधा काम भी नहीं हुआ है। 80 मीटर में से केवल 40 मीटर पुल की खुदाई हो पाई। शहरवासी इस पुल के नहीं बनने के कारण रोजाना 1 किमी का फेरा लगाकर हाथी नाले के दूसरे पुल से गुजर रहे हैं।

विधायक, नपाध्यक्ष की हिदायत का असर नहीं

पुल निर्माण का काम नपा, पीडब्ल्यूडी के बीच पाइपलाइन का टकराव होने से शुरू नहीं हो रहा था। 12 जनवरी को विधायक हेमंत खंडेलवाल ने नपाध्यक्ष अलकेश आर्य, सीएमओ पवन राय, पीडब्ल्यूडी एसडीओ पीके शर्मा के साथ पहुंचकर पुल का काम शुरू करवाने की सख्त हिदायत दी। इस पर काम तो शुरू हुआ। लेकिन धीमा चल रहा है।

8 पिलर भी नहीं बने

पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए नाले में पिलर की कतार बनाकर पाइपलाइन निकाली जानी थी, लेकिन 8 पिलरों की कतार नहीं बनाई। पुराने पुल से केबल और पाइप भी निकाले नहीं हैं।

तेजी लाने को कहेंगे
ठेकेदार को तेजी से काम करने की हिदायत दी जाएगी। जल्द से जल्द पुराने पुल का डिस्मेंटल कर नए पुल को जल्द बनवाने के प्रयास किए जाएंगे। केएन प्रजापति, ईई, पीडब्ल्यूडी

राहगीर उठा रहे खतरा
एक जेसीबी मशीन सुस्त चाल से पुल की खुदाई करती है। एक किमी का फेरा से बचने के लिए राहगीर चलते हुए काम के बीच से गुजरते हैं। खोदी गई गहरी नाली के बीच से गुजरते समय हादसों का अंदेशा भी रहता है।

5 हजार वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा
गंज के इस पुल से वाहन चालक रेलवे स्टेशन, गंज और मंडी की तरफ जाते थे। 5 हजार लोग पुल का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब उन्हें फेरा लगाकर दूसरे पुल से गुजरना पड़ रहा है। इससे एक किमी का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है। वाहन सवारों को हर महीने एक लीटर पेट्रोल अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। हर माह 5 लाख रुपए का पेट्रोल लोगों को जलाना पड़ रहा है।

नपा-पीडब्ल्यूडी ऐसे

करेगी पुल पर खर्च
कुल 10 लाख रुपए का खर्च पाइप लाइन की शिफ्टिंग पर आ रहा है।

3 लाख के पाइप का खर्च नपा वहन करेगी।

बचे हुए 7 लाख रुपए का खर्च विधायक और पीडब्ल्यूडी मिलकर उठाएंगे। 7 लाख रुपए की इस राशि से 8 पिलर खड़े किए जाने हैं।

6 मीटर ऊंचे ये पिलर नाले में खड़े करके इस पर से पाइप लाइन निकाली जानी है।

कॉलेज रोड से हाथी नाले पुल का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।

खबरें और भी हैं...