पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरटीआई का आवेदन गुम, अपील कर निकलवाए 10 हजार कागजात

आरटीआई का आवेदन गुम, अपील कर निकलवाए 10 हजार कागजात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुर्सी पर 4 फीट ऊंचा ढेर
एक-एक करके कर्मचारी दस्तावेज की कॉपी और फाइलों की फोटोकॉपी देते रहे। दोपहर तक लगभग 4 फीट ऊंचा ढेर कागजों का लग गया। इसके बाद आवेदक अपने सहयोगियों की मदद से इन दस्तावेजों को बोरे में भरकर चिचोली ले गए।

भास्कर संवाददाता | बैतूल

सूचना के अधिकार का आवेदन रजिस्टर्ड डाक से भिजवाए जाने के बावजूद आवेदन नहीं मिलने का हवाला दे रहे आईडब्ल्यूएमपी कार्यालय को आखिरकार अपीलीय अधिकारी के आदेश पर 10 हजार दस्तावेज फोटो कॉपी करवाकर देने पड़े। आवेदक बोरे में भरकर इन दस्तावेजों को चिचोली ले गए। चिचोली निवासी सुनील भुसारी ने रजिस्टर्ड डाक से जिला पंचायत कार्यालय में संचालित आईडब्ल्यूएमपी कार्यालय को सूचना के अधिकार के तहत आवेदन भेजा था। इस आवेदन में उन्होंने 2013, 2014 और 2015 में आईडब्ल्यूएमपी कार्यालय की ओर से किए कार्यों की जानकारी मांगी थी। कार्यों के एस्टीमेट और मंथली प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन आईडब्ल्यूएमपी के अधिकारी आवेदन प्राप्त नहीं होने की बात कह रहे थे। इसके बाद आवेदक ने डाक विभाग से लिखवाकर दिया रजिस्टर्ड डाक जिला पंचायत में आई थी, लेकिन आईडब्ल्यूएमपी के अधिकारी आवेदन नहीं मिलने की बात पर अड़े थे। आखिरकार सुनील भुसारी ने अपीलीय अधिकारी जिला पंचायत सीईओ को अपील की। इसके बाद अपीलीय अधिकारी ने पूरा रिकार्ड जल्द देने का आदेश दिया। शुक्रवार को आईडब्ल्यूएमपी कार्यालय के कमल मालवीय समेत अन्य स्टाफ ने उन्हें 10 हजार पेज फोटो कॉपी करवाकर दिए। चूंकि आवेदन गरीबी रेखा के नीच जीवन-यापन करने वाले आवेदक का था इसीलिए कोई शुल्क भी नहीं लिया गया।

आवेदक सूचना के अधिकार का आवेदन जमा किए जाने की बात कह रहे थे। जबकि हमें कोई आ वेदन नहीं मिला था। इस पर आवेदक अपील में गए थे। दस्तावेज दिए जाने के आदेश हमें मिले इसके बाद हमने 10 हजार पेज की जानकारी उन्हें दी। कमल मालवीय, जिला तकनीकी विशेषज्ञ, आईडब्ल्यूएमपी

खबरें और भी हैं...