एबीवीपी ने कॉलेज बंद कराया, प्रदर्शन किया
बैतूल| अभाविप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जेएनयू यूनिवर्सिटी के मामले को लेकर जेएच कॉलेज बंद करवाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किए जाने की मांग रखी। इस दौरान जिला संयोजक विजय गायकवाड़, सन्नी राठौर सहित अन्य मौजूद थे।