बैतूल | एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने क्रमिनाशक दिवस पर बच्चे की मौत होने के मामले में शुक्रवार को कलेक्टोरेट में प्रदर्शन कर जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष गौरव खातरकर के नेतृत्व आमला के कानाढाना के कक्षा दूसरी के छात्र की मौत होने के मामले में ज्ञापन सौंपा।