सेनानियों की प्रतिमा लगे
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के बाद भी आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार बिष्णु सिंग गौंड के नाम से केवल बस स्टैंड का नामकरण किया, जबकि शहर के अन्य चौक-चौराहों का नामकरण भी आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर होने के साथ प्रतिमा भी लगाया जाना चाहिए। यह ज्ञापन गुरुवार को आदिवासी छात्र संगठन ने कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर दिया। छात्र मनीष धुर्वे, आरडी मर्सकोले, रामू टेकाम सहित अन्य छात्रों ने शासन के नाम दिए ज्ञापन में कहा आदिवासी सेनानी बिरसा मुंडा व रानी दुर्गावती के नाम पर गेंदा चौक व कॉलेज चौक का नामकरण कर उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाए। छात्रों ने प्रशासन से इसके लिए तत्काल सहमति प्रदान करने की मांग की है।
आदिवासी छात्र संगठन के प्रतिमा चौक चौराहों पर लगाने की मांग की।
मांग