पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गायत्री परिवार आज मनाएगा वसंत पर्व

गायत्री परिवार आज मनाएगा वसंत पर्व

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में शुक्रवार को गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा का आध्यात्मिक जन्मदिवस वसंत पर्व मनाया जाएगा। प्रवक्ता रविशंकर पारखे ने बताया जिले के सभी गायत्री प्रज्ञापीठों और शक्तिपीठों और प्रज्ञामंडलों में गायत्री महायज्ञ और दीपयज्ञों का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार से ही युवा क्रांति वर्ष की घोषणा की जाएगी और गुरुदेव के साहित्य के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया जाएगा। जिला समन्वयक डॉ. कैलाश वर्मा ने गुरुदेव आचार्य श्री का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का अनुरोध किया है।

खबरें और भी हैं...