बेटी बचाओ, सशक्त बनाओ को लेकर महिमा रैली आज निकलेगी
ब्रम्हाकुमारी आश्रम की रैली में नारी शक्ति की गौरवगाथा की होगी झांकी
भास्कर संवाददाता | बैतूल
प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्थान की महिला प्रभाग द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र के आव्हान पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की तर्ज पर बेटियों की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। बेटी बचाओ, सशक्ति बनाओ अभियान बड़े शहरों से गांव-गांव जाकर संदेश दे रहा है। शुक्रवार को ग्वालियर से निकलकर यह दल बैतूल आ रहा है। इस अभियान के नगर आगमन पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। ब्रम्हाकुमारी मंजू बहन ने बताया शोभायात्रा में नारी शक्ति की गौरव गाथा की झांकी व बेटी बचाओं, सशक्त बनाओ का संदेश चित्रों के माध्यम दिया जाएगा। यह रैली सुबह ब्रम्हाकुमारी आश्रम से निकलकर गेंदा चौक, शहीद दीपक यादव चौक, कारगिल चौक, नेहरू पार्क से होते हुए लल्ली चौक से गुजरेगा। रैली के वापस लौटने पर आश्रम में लोगों को बेटी बचाओ, सशक्त बनाओ का संकल्प दिया जाएगा।
यह है रैली का उद्देश्य
बेटी की सुरक्षा के लिए समाज व परिवार में नैतिक व आध्यात्मिक जाग्रति लाना
महिलाओं का स्वयं की सुरक्षा के लिए सशक्तिकरण
महिलाओं में आत्मविश्वास , आत्मसुरक्षा, आत्म निर्णय के लिए विकास के लिए आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग व अभ्यास शिविरों का आयोजन
मानव मन में आपराधिक घृणित व उत्तेजित विचारों को पैदा करने वाले सभी स्रोतों पर पाबंदी
भारत में महिला रैलियों द्वारा अभियान की सफलता के लिए कार्यक्रम करना