वेसोगेल अटैक से हुई थी बच्चे की मौत
बैतूल | आमला ब्लॉक के कान्हाढाना में बुधवार को दूसरी कक्षा के बच्चे की संदेहास्पद मौत हो गई थी। इस बच्चे की मौत का कारण जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग के दल को जांच के लिए भिजवाया था। सीएमएचओ डॉ. प्रदीप मोजेस ने बताया कान्हाढाना जमदेही खुर्द से एक बच्चे बबलू के बीमार होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसे चिकित्सा दल द्वारा परीक्षण के बाद ओआरएस दिया। आमला बीएमओ डॉ. रजनीश शर्मा ने दूसरी कक्षा के छात्र नीलेश की मौत का कारण वेसोवेगल अटैक यानी चक्कर आकर बेहोश होना से होना बताया है। शासकीय प्राथमिक शाला कान्हाढाना के प्रभारी प्रधानपाठक जगदीश सोनपुरे ने प्रतिवेदन में बताया उक्त बालक को एलबेंडाजोल की गोली नहीं खिलाई थी।