पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक बोले, जिलेभर में एक समान हो ड्रेसकोड

शिक्षक बोले, जिलेभर में एक समान हो ड्रेसकोड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक बोले, जिलेभर में एक समान हो ड्रेसकोड

सारनी |
जिले में शिक्षकों के ड्रेस कोड को लेकर चल रहे विवाद के बीच घोड़ाडोंगरी ब्लाक के शिक्षकों ने विरोध शुरू कर दिया है। मप्र शिक्षक संघ ने जिले भर में एक समान ड्रेसकोड लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा संकुल स्तर पर अलग-अलग ड्रेसकोड का विरोध होगा। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के बलाक अध्यक्ष नारायणसिंह नगदे ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिले में इस तरह का कोई फारमान जारी नहीं किया गया है। केवल बैतूल जिले के शिक्षकों के लिए ही ड्रेस कोड का फरमान है। इस पर भी संकुलवार इसे लागू किया है। जबकि जिले भर के शिक्षकों के लिए एक समान ड्रेस होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षण सत्र के आखिर में ऐसा आदेश जारी करने का भी विरोध किया।

खबरें और भी हैं...