बेहतर बना है पार्क, बैतूल में भी बनवाएंगे: कपूर
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कपूर ने गुरुवार को शहर के मठारदेव परिसर में एक्युप्रेशर पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा सारनी में बड़ी सिटी की तरह एक्युप्रेशर पार्क बना है। ऐसा पार्क बैतूल में भी बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यहां के लोगों काे इसका लाभ मिलेगा। नगर पालिका भी यहां बेहतर कार्य कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष समर्पण दिवस के मौके पर यहां आए थे। उन्होंने कहा सारनी में विकास की संभावनाएं हैं। इसके लिए नगर पालिका को काम करना चाहिए। शुभारंभ मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे, उपाध्यक्ष भावना माकोड़े, पीजे शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, रंजीत सिंह, पार्षद दशरथसिंह जाट टनाटन समेत अन्य लोग उपस्थित थे। शुभारंभ के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कपूर ने यहां मठारदेव मंदिर में पार्षदों की बंद कमरे में बैठक ली। उन्होंने केवल इतना बताया सत्ता और संगठन में समन्वय बनाने के लिए बैठक ली गई।
सारनी। पार्क के शुभारंभ के बाद अतिथियों ने एक्यूप्रेशर पर चलकर इसका अनुभव किया।