पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पं. दीनदयाल को श्रद्धांजलि दी

पं. दीनदयाल को श्रद्धांजलि दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| पं. दीनदयाल उपाध्याय मात्र एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार थे। उनके विचारों को आत्मसात कर उस पर चलकर समाज का विकास ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यह बात भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश बड़ोनिया ने पूर्व विधायक माधव गोपाल नासेरी के खेड़ी स्थित निवास पर बैतूल ग्रामीण मंडल द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष मधु पाटनकर ने की।









कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा पाठा, उपाध्यक्ष गीता धोटे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश पाठा, मंडल अध्यक्ष गोकुलसिंह चौहान, युवा नेता राजसिंह परिहार, मंडल महामंत्री इंद्रपाल पुंडे, सुनील आहके, ग्राम खेड़ी की सरपंच कौशल्या बाई उइके उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...