डीजीपी का दौरा आज
होशंगाबाद। मप्र के पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) सुरेन्द्र सिंह बुधवार को एक दिन के दौरे पर आएंगे। आईजी सतीश सक्सेना के मुताबिक डीजीपी सिंह दोपहर 11.30 बजे आएंगे। वे आईजी कार्यालय में रेंज के चारों जिलों होशंगाबाद, हरदा, बैतूल और रायसेन के एसपी के साथ समीक्षा बैठक लेंगे।
इसके बाद वह पुलिस विभाग के निर्माण कार्यों का भी अवलोकन करेंगे।