होशंगाबाद ने बैतूल को 6 विकेट से हराया
होशंगाबाद| गुप्ता ग्राउंड पर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को होशंगाबाद ने बैतूल को 6 विकेट से हरा दिया। बैतूल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन का लक्ष्य दिया। बैतूल के खिलाड़ी आलोक गोस्वामी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 122 रन बनाए। होशंगाबाद टीम के गेंदबाज ऋत्विक दीवान ने हैट्रिक बनाई। उन्होंने 4 विकेट लिए। नमन प्रजापति ने 3 विकेट एवं 1 विकेट आदी पाठक ने लिया।
होशंगाबाद टीम ने अपनी पारी खेलते हुए 166 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के पुष्पेंद्र ठाकुर 60 रन, नमन प्रजापति 35, आदि पाठक 28 रन, के साथ ही नीरज गौर 25 एवं यश दुबे 16 रन बना कर नाबाद रहे। इस तरह बैतूल को 6 विकेट से होशंगाबाद ने हरा दिया