पदोन्नति व ड्रेस को लेकर डीईओ ऑफिस पहुंचे
पदोन्नति व ड्रेस को लेकर डीईओ ऑफिस पहुंचे
बैतूल | मप्र राज्य कर्मचारी संघ समेत सहायक शिक्षक मंगलवार को डीईओ ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में ज्ञापन देकर 32 सालों की सेवा के बाद भी पदोन्नति नहीं होने और संकुल स्तर पर ड्रेस कोड लागू नहीं करने की बात रखी। इस दौरान संजय व्यास, मनोज राय, अशोक बोरखड़े मौजूद थे।
चित्र भारती फिल्मोत्सव में दिखेगी बैतूल की फिल्म
बैतूल | इंदौर में होने वाले चित्र भारती फिल्मोत्सव में फरवरी माह के अंत में बैतूल के कलाकारों के माध्यम से बनाई फिल्म देखने को मिलेगी। इसमें बैतूल के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। फिल्म निर्देशन से जुड़े अमित कसेरा व शिरीष सोनी ने बताया इसमें युवा के भटक कर अपराध की दुनिया की तरफ चले जाने को फिल्म में कहानी के रूप में लिया है।