पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रसोइया महिलाओं ने कहा: ‌‌Rs. 1 हजार में कैसे करें भरण पोषण

रसोइया महिलाओं ने कहा: ‌‌Rs. 1 हजार में कैसे करें भरण-पोषण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में भोजन बनाने वाली रसोइया महिलाओं ने मंगलवार को मानदेय बढ़ाए की मांग रखी। जिले के कोलगांव, गोंडींगौला, सेलगांव, चारढाना, दीवान चारसी, हथनाझिरी, नायकचारसी, सुनार खापा समेत अन्य गांव से आई आधा सैकड़ा से ज्यादा महिलाओं ने एडीएम पवन जैन को दिए ज्ञापन में कहा, वे 10 सालों से स्कूलों में दोपहर भोजन बनाने का कार्य कर रही हैं। इसका एक हजार रुपए मानदेय मिलता है। महंगाई के समय में केवल 1 हजार रुपए से भरण पोषण कैसे होगा। उन्होंने प्रति दिन 150 रुपए मानदेय दिलाए जाने की गुहार लगाई। इस पर एडीएम ने शासन को उनकी मांगों से अवगत कराने का आश्वासन दिया।

महिलाओं ने अपने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलेक्टोरेट में प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...