पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से आईटीआई की ऑनलाइन और ऑफ लाइन परीक्षाएं शुरू

आज से आईटीआई की ऑनलाइन और ऑफ लाइन परीक्षाएं शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज से आईटीआई की ऑनलाइन और ऑफ लाइन परीक्षाएं शुरू

भास्कर संवाददाता | बैतूल
आईटीआई की ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी। बॉयज आईटीआई के प्राचार्य बीआर तांडिया ने बताया कि एनसीवीटी सेमेस्टर परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन पद्धति से 10 फरवरी से शुरू होंगी। ऑनलाइन पद्घति में कंप्यूटर के जरिए परीक्षा होगी वहीं ऑफलाइन पद्घति में ओएमआर से परीक्षाएं होगी। ऑनलाइन परीक्षा के लिए 8 केंद्र बनाए गए हैं। ओएमआर पद्घति के लिए 7 केन्द्र रहेंगे। 22 फरवरी तक चलने वाली परीक्षा में ओएमआर पद्घति में 2300, ऑनलाइन परीक्षा में 2 हजार छात्र बैठेंगे। परीक्षा में 34 प्राइवेट आईटीआई और 4 शासकीय आईटीआई सम्मिलित हैं। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा चलेगी।

खबरें और भी हैं...