पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एएनएम ने रिकॉर्ड में मृत बच्चे को दूध पिलाया

एएनएम ने रिकॉर्ड में मृत बच्चे को दूध पिलाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवादादाता| घोड़ाडोंगरी

ब्लॉक के पाढर उपस्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल के रिकॉर्ड में एएनएम ने मृत बच्चों को दूध पिलाया। बीईई सीके डोंगरे एवं सुपरवाइजर आरएन जाटव ने जब अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच की तो ये मामला सामने आया।

बीईई ने बताया 8 दिसंबर 2015 को एक महिला को जिला चिकित्सालय बैतूल में प्रसव होने पर एक मृत बालक का जन्म हुआ। एएनएम ने फिर भी एमसीटीएस प्रपत्र में बच्चे को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराना दर्शाया है। मृत बच्चे को दूध पिलाने का मामला सामने आने के बाद बीएमओ वीएन झरबड़े ने पाढर उपस्वास्थ्य केंद्र की एएनएम आनंदी पवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

नोटिस जारी किया
पाढर उपस्वास्थ्य केंद्र एएनएम आनंदी पवार को मृत बच्चे को दूध पिलाने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया। उचित जवाब न मिलने पर कार्रवाई होगी। वीएन झरबड़े, बीएमओ घोड़ाडोंगरी

जुवाड़ी केंद्र में अनुपस्थित मिला एमपीडब्ल्यू
मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का निरीक्षण करने एएसओ शशि भोयर जुवाड़ी उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां एएनएम तो मिली लेकिन एमपीडब्ल्यू संजीव लोखंडे केंद्र से अनुपस्थित मिले । बीईई सीके डोंगरे ने बताया अनुपस्थित मिलने पर एमपीडब्ल्यू संजीव लोखंडे को कारण बताओ नोटिस होगा।

खबरें और भी हैं...