पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कीटनाशक व्यवसायी नाराज रैली निकालकर जताया विरोध

कीटनाशक व्यवसायी नाराज रैली निकालकर जताया विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला खाद बीज और कीटनाशक के 450 लाइसेंसधारी विक्रेता सरकार के नए फैसले को लेकर नाराज हैं। मंगलवार को शहर समेत जिलेभर के विक्रेताओं ने इसका विरोध कर शहर में रैली निकाली और कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपकर लाइसेंस देने के नए फैसले में संशोधन करने की मांग रखी। दोपहर में जिलेभर के खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेता गंज में एकत्रित हुए। रैली में केंद्र सरकार के नाम एडीएम पवन जैन को केंद्र के फैसले का विरोध जताया और इसमें संशोधन करने की मांग रखी। बैतूल जिला खाद-बीज और कीटनाशक विक्रेता संघ ने चेतावनी दी, कि नियम संशोधन वापस नहीं लेने पर आंदोलन, प्रदर्शन, बंद, हड़ताल और जेल भरने तक की नोबत आएगी तो वे पीछे नहीं हटेंगे। संशोधन न होने तक लड़ाई जारी रखेंगे। प्रदर्शन में संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश जैन, सचिव अजय खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष नीलेश खंडेलवाल व अन्य विक्रेता मौजूद थे।

जिले के व्यवसायियों ने ये मांगें रखी
कृषि स्नातक, विज्ञान के विषयों पर स्नातक को खाद, कीटनाशक, कृषि आदान बेचने का विरोध करते हैं। वर्तमान लाइसेंस प्रणाली ही कायम रखी जाए।

जिले के व्यवसायी दो साल के अंदर कृषि स्नातक, जैव रसायन, जैव प्राणी प्रौद्योगिकी, जीव विज्ञान व वनस्पति विज्ञान स्नातक कर्मचारी रखें।

सालों पुराने और अनुभवी व्यापारियों पर ऐसा नियम थोपना व्यापार और रोजी रोटी के साथ खिलवाड़ है। प्रतिष्ठानों को बंद करने का सीधा फरमान है।

बैतूल जिला खाद बीज और कीटनाशक विक्रेता संघ ने अपर कलेक्टर से कहा, वे कृषि मंत्रालय, भारत सरकार को उनकी मांगों से अवगत कराए, ताकि इस नियम में संशोधन हो सके।

जिला खाद बीज एवं विक्रेता संघ ने मंगलवार को दुकानें बंद रखकर रैली निकाली।

खबरें और भी हैं...