सराफा व्यवसायियों की हड़ताल आज
बैतूल | मप्र सराफा एसोसिएशन के आव्हान पर जिले के सराफा व्यवसायी बुधवार को अपनी प्रतिष्ठान बंद रखकर भारत सरकार के नए फैसले का विरोध जताएंगे। सराफा व्यवसायियों का यह विरोध सोने-चांदी के जेवर खरीदी की सीमा घटाकर पेन कार्ड की अनिवार्यता लागू करने को लेकर है। सराफा व्यवसायी संघ ने सभी से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आव्हान किया है।