गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच कल
सारनी| गर्भवती महिलाओं की जांच और बांझपन निवारण शिविर गुरुवार 11 फरवरी को रखा है। इसमें बैतूल और नागपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का उपचार करेंगे। रेडक्रास सोसायटी और आरोग्य अस्पताल पाटाखेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में शिविर आरोग्य अस्पताल में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। शाम 4 बजे तक डॉक्टर मरीजों का उपचार करेंगे। डॉ. सुधीर ठाकुर, डॉ. प्रतिभा नीरज मालवीय ने बताया शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति राठी, डॉ. स्मिता राठी और नागपुर के बांझपन रोक विशेषज्ञ डॉ. रघुवंशी मरीजों का उपचार करेंगे।
जांच और उपचार के बाद दवाएं भी बांटी जाएंगी।