लक्ष्य निर्धारित करने से ही मिलती है सफलता: डागा
महात्मा गांधी कॉलेज में 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 500 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन पर छात्र-छात्राओं को कॅरियर मार्गदर्शन दिया। इसमें बैतूल के युवा उद्योगपति निलय डागा ने छात्रों को पढ़ाई के बाद स्वयं का रोजगार और नौकरी प्राप्त करने के बारे में जरूरी जानकारी दी। श्री डागा ने कहा लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। लक्ष्य निर्धारण से सफलता मिलेगी। छात्रों में कॅरियर से संबंधित सवाल भी पूछे। जिसका निराकरण उन्होंने किया। कॉलेज प्राचार्य पल्लवी सिंह ने भी छात्रों को कॅरियर मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर कॉलेज संचालक प्रदीप जायसवाल, रजनीश जायसवाल व प्राध्यापक मौजूद थे। प्राचार्य पल्लवी सिंह ने बताया कॅरियर मार्गदर्शन से छात्रों को भविष्य की योजनाएं बनाने में सुविधा मिलेगी।
आठनेर| कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बोलते अतिथि।