पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों ने दिया तहसीलदार को ज्ञापन दिया

छात्रों ने दिया तहसीलदार को ज्ञापन दिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठनेर| मांडवी-जावरा जोड़ पर संचालित प्राइवेट आईटीआई के छात्रों को अब परीक्षा देने भोपाल जाना पड़ेगा। मंगलवार को पुष्कर आईटीआई के छात्रों ने सीएम के नाम ज्ञापन तहसीलदार अनिल सोनी को सौंपकर भोपाल के स्थान पर बैतूल सेंटर बनाने की मांग की है। छात्र विजेश घोरसे, जितेंद्र कोसे, आकाश गीद, शिवकुमार मर्सकोले, निलेश लोहारे, धन्ना सातपुते सहित आधा सैकड़ा छात्रों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर सीएम, तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर परीक्षा केंद्र बदलने की मांग की है। छात्रों ने बताया अधिकांश छात्र गरीब हैं। भोपाल की दूरी अधिक होने से परीक्षा देने नहीं जा सकेंगे।

इससे उन पर अतिरिक्त भार भी पड़ेगा। इसके अलावा महाकाल आईटीआई के 32 छात्रों का भी भोपाल में परीक्षा केंद्र बनाया है। छात्रों ने बैतूल में केंद्र करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...