पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 18 Including Three Gold Medals In The National Games Madhya Pradesh

नेशनल गेम्स में मध्यप्रदेश ने तीन स्वर्ण सहित 18 पदक जीते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिरुअनंतपुरम/भोपाल. मप्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल गेम्स में गुरुवार को तीन स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य सहित कुल 18 पदक जीते, जिससे उसकी कुल पदक संख्या 81 हो गई। मप्र पदक तालिका में 22 स्वर्ण, 21 रजत और 38 कांस्य के साथ छठवें स्थान पर है। मप्र से ऊपर सिर्फ सर्विसेस, केरल, हरियाणा, महाराष्ट्र और पंजाब हैं।

मप्र ने कयाकिंग केनोइंग में दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य सहित कुल सात पदक जीते। सी-2 200 मीटर में कीर्ति केवट और इनोचा देवी स्वर्ण जीते। जबकि सी-4 200 मीटर में राजेश्वरी कुशराम, ताजमंडी चानू, इनोचा देवी ओर अंजलि वशिष्ठ की चौकड़ी ने दिन का दूसरा स्वर्ण दिलाया। के-2 महिला 200 मीटर में ननाओ और सोनिया ने रजत पदक जीते। के-4 500 मीटर में अरुणा देवी, जीनादेवी, ननाओ और ओमोला देवी ने रजत पदक जीता।
ननाओ ने 200 मीटर के-1 में भी रजत पदक जीता। जबकि बैडमिंटन में तीन कांस्य आए। यह पदक अभिमन्यू सिंह, समीर वर्मा और श्रेयांशी ने जीते। जबकि बाक्सिंग में दो कांस्य मिले। यह पदक मनीष उइके, और नरेंद्र के नाम रहे। वूशु, फेंसिंग और एथलेटिक्स में भी एक-एक कांस्य आए।
लतिका ने जीता स्वर्ण, शालू ने बुखार में खेलते हुए जीता कांस्य
ताइक्वांडो में मप्र को तीन पदक आए। स्टार खिलाड़ी लतिका भंडारी ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में आसाम की खिलाड़ी को 5-0 से हराया। श्राव्या डी ने 78 किलो वजन वर्ग में रजत पदक जीता। शालू रैकवार ने 73 किलो वजन वर्ग में कांस्य जीता। शालू ने अपनी फाइट तेज बुखार में लड़ी और कांस्य हासिल किया।