पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2.38 Cm Falling During A Half hour Water

मौसम: राजधानी में करीब डेढ़ घंटे के दौरान 2.38 सेमी बरसा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. नए शहर के कई क्षेत्रों में बुधवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे के दौरान ही 2.38 सेमी पानी बरस गया। हालांकि पुराने शहर के कई इलाकों और बैरागढ़ में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के बाद बादल बनने से ऐसी स्थिति निर्मित हुई।
बुधवार को शहर में सुबह से ही धूप थी। दोपहर डेढ़ बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो बजे के बाद आसमान में बादल घिर आए और करीब तीन बजे से बारिश शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और दोपहर को तेज धूप की वजह से वाष्पीकरण की प्रक्रिया तेजी से हुई।
इससे सीबी क्लाउड्स बने। गरज चमक के साथ बौछारें पड़ना शुरू हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को भी शहर में ऐसा ही मौसम बना रहने की उम्मीद है। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो सकती है।
लिंक रोड पर भी कहीं-कहीं बारिश : बुधवार को बारिश का आलम कुछ ऐसा था कि लिंक रोड पर एक स्थान पर धूप हुई थी और थोड़ी दूर झमाझम पानी बरस रहा था। अन्य स्थानों पर भी स्थिति कुछ ऐसी ही थी। बारिश की वजह से रोड पर कई स्थानों पर काफी पानी भी भर गया।
इसलिए चली तेज हवा : बारिश के दौरान करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाए चली। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि सीबी क्लाउड्स में काफी हवा मौजूद होती है। नमी अधिक होने से सीबी क्लाउड्स फैलते हैं और हवा तेजी से नीचे आती है। इसी वजह से तेज हवाएं चलती हैं।
रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होगी बारिश : नए शहर में 2.34 सेमी बारिश के बावजूद इसे रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया जाएगा। इसकी वजह यह है कि मौसम विभाग में बैरागढ़ ऑब्जर्वेटरी में दर्ज हुई बारिश को ही अपने रिकॉर्ड में रखता है। चूंकि बुधवार को बैरागढ़ इलाके में बारिश दर्ज नहीं हुई। इसी वजह से नए शहर में हुई बारिश को रिकॉर्ड में नहीं रखा जाएगा।
लिंक रोड पर भी कहीं-कहीं बारिश
बुधवार को बारिश का आलम कुछ ऐसा था कि लिंक रोड पर एक स्थान पर धूप थी और थोड़ी दूर झमाझम पानी बरस रहा था। अन्य स्थानों पर भी स्थिति कुछ ऐसी ही थी। बारिश की वजह से रोड पर कई स्थानों पर काफी पानी भी भर गया।
इसलिए चली तेज हवा
बारिश के दौरान करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि सीबी क्लाउड्स में काफी हवा मौजूद होती है। नमी अधिक होने से बादल फैलते हैं और हवा तेजी से नीचे आती है। इसी वजह से तेज हवाएं चलती हैं।
रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होगी बारिश

नए शहर में 2.34 सेमी बारिश के बावजूद इसे रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया जाएगा। इसकी वजह यह है कि मौसम विभाग में बैरागढ़ ऑब्जर्वेटरी में दर्ज हुई बारिश को ही अपने रिकॉर्ड में रखता है।