भोपाल. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) से संबद्ध और सेंट्रल स्कूलों सहित सरकारी स्कूलों में विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है। सेंट्रल स्कूलों में जहां 20 दिन के शीतकालीन अवकाश बच्चों को मिलेंगे, वहीं मिशनरी स्कूलों में 10 दिन की छुट्टी रहेगी। भेल शिक्षा मंडल से संबंधित जवाहर, विक्रम आदि स्कूलों में भी 10 दिन का विंटर वेकेशन रहेगा।
इधर, स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित स्कूलों में 24 दिसंबर से 4 दिन का अवकाश रहेगा, लेकिन उसके बाद 28 दिसंबर को रविवार होने के कारण स्कूल 29 दिसंबर को ही खुलेंगे।