भोपाल. राज्य सरकार ने गुरुवार को बड़ा फेरबदल करते हुए दिन के समय 1980 बैच के आईपीएस अफसर व डीजी जेल सुरेंद्र सिंह को पीएचक्यू में ओएसडी पदस्थ किया। आधी रात के बाद 66 आईपीएस अफसरों और राज्य पुलिस सेवा के 5 अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें सुरेंद्र सिंह की जगह 1984 बैच के आईपीएस अफसर व खेल संचालक वीके सिंह को डीजी जेल नियुक्त किया गया।
वर्तमान डीजीपी नंदन दुबे इसी माह 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद सुरेंद्र सिंह को कमान सौंपी जाएगी।गृह विभाग के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक रात नौ बजे के बाद सूची को संशोधित किया गया। इसके बाद रात 11.30 संशोधित सूची को दिखाने गृह विभाग के सचिव आरके माथुर वर्तमान डीजीपी नंदन दुबे के घर गए। रात 12 बजकर 10 मिनट पर सूची मीडिया को जारी कर दी गई। सूची इस प्रकार है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी सूची.....