पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 75% Attendance At College Students Do Not Forward Faarm

आरजीपीवी: 75%से कम अटेंडेंस वाले छात्रों के फाॅर्म फॉरवर्ड न करें कॉलेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की एमई, एमटेक और एमफार्मा के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार से शुरू हाेगी। एमई व एमटेक में 3835 और एमफार्मा में 861 स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। आरजीपीवी ने सभी कॉलेजों को हिदायत जारी कर 75 फीसदी से कम अटेंडेंस वाले छात्रों के फॉर्म फॉरवर्ड नहीं करने को कहा है।
ऐसा करने वाले कॉलेजों के खिलाफ आरजीपीवी ने सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। कॉलेजों को जारी नोटिस में कहा गया है कि गलती पकड़ में आने पर इसके लिए प्रिंसिपल ही जिम्मेदार होंगे। भोपाल में इन परीक्षाओं के लिए 15 सेंटर बनाए गए हैं।

कुलपति प्रो. पीयूष त्रिवेदी के अनुसार दो साल पहले कुछ कॉलेजों ने 75 फीसदी से कम अटेंडेंस वाले स्टूडेंट्स के फॉर्म फॉरवर्ड कर दिए थे। जांच के दौरान गलती सामने आने के बाद आरजीपीवी ने इन छात्रों को परीक्षा के लिए अपात्र घोषित कर दिया था।
आरजीपीवी के नियम में 75 फीसदी से कम अटेंडेंस वाले छात्रों को रेगुलर छात्र के रूप में परीक्षा में शामिल नहीं करने का प्रावधान है। पिछली बार आई समस्या से सबक लेते हुए इस बार इस तरह के मामलों में सख्ती बरती जा रही है। परीक्षाओं का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे रहेगा।

आज भी जमा होंगे फॉर्म
इस बीच आरजीपीवी ने एमटेक पार्ट टाइम फर्स्ट सेमेस्टर और एमफार्मा सेकंड सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख एक और दिन आगे बढ़ा दी है। छात्र अब 500 रुपए लेट फीस के साथ 10 फरवरी तक इन सेमेस्टर परीक्षाओं के फॉर्म जमा कर सकेंगे। इससे पहले फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी थी।