पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुनिया का सबसे बड़ा 'इज्तिमा', जहां अमीर हो या गरीब सब खाते हैं एक साथ

PHOTOS: ये है दुनिया का सबसे बड़ा इज्तिमा, शामिल हुए 8 लाख लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सोमवार को ईटखेडी स्थित इज्तिमा के अाखरी दिन लोग की भीड का दृश्य।)
भोपाल. बैरसिया रोड स्थित घासीपुरा में तीन दिनी 67वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की सामूहिक दुआ में शामिल होने पहुंचे लोगों के कारण सोमवार को पुराने शहर में कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। स्थिति को सुधारने के लिए रात तक ट्रैफिक अमला और वालेंटियर्स मशक्कत करते रहे। वहीं, भोपाल रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ के कारण पैर रखने की जगह नहीं थी। मौलाना साद के दुआ कराने के साथ ही इज्तिमा का समापन हो गया। एसपी अरविंद सक्सेना के मुताबिक दुआ में करीब आठ लाख लोग शामिल हुए।
मौलाना साद साहब ने मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ कराने के पहले बंदों को मजहबी संदेश दिया। इसके पूर्व मौलाना शौकत अहमद की मजहबी तकरीर हुई। वहीं, इज्तिमा स्थल के सभी पार्किंग स्थल भर जाने से पुलिस और इंतजामिया कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सुबह नौ बजे यहां पहुंचने वाले वाहनों को डेढ़ किलो मीटर पहले ही रोक दिया था। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पैदल ही इज्तिमा स्थल तक गए।
लेकिन वहां भी प्रवेश नहीं मिलने पर उन्हें बाहर खेत या सड़क पर खड़े रहना पड़ा। दुआ खत्म होने के बाद दोपहर दो बजे से पुराने शहर की तरफ आने वाले सभी रास्ते भीड़ से भरे दिखाई दिए। लांबाखेड़ा, करोंद, काजी कैंप, भोपाल टॉकीज, हमीदिया रोड, छोला रोड, नई जेल रोड, शाहजहांनाबाद समेत लालघाटी चौराहे की सड़कों पर रात तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।
रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ रही: कई जमातों का रिजर्वेशन शाम की ट्रेनों से होने और दो स्पेशल ट्रेन आंध्र प्रदेश व कर्नाटक तरफ चलाई जाने से रेलवे स्टेशन पर पैर रखने की जगह तक नहीं थी। इज्तिमा के समापन के बाद जमातों की रवानगी का सिलसिला शुरू हो गया, जो बुधवार तक जारी रहेगा। इनमें विदेशों से आई जमातें भी शामिल हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....