पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 925 Absconding Accused Including Congress MLA On Vyapam Scam

व्यापमं घोटाला: कांग्रेस विधायक सहित 925 आरोपी फरार, गौर ने दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. व्यापमं घोटाले में अब तक 15 दलालों सहित 925 आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इनमें 868 आरोपी 1 जुलाई 2014 से पहले दर्ज प्रकरणों के हैं। एक जुलाई 2014 के बाद दर्ज 24 प्रकरणों में 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 57 की गिरफ्तारी शेष है।
फरार आरोपियों की सूची में कांग्रेस विधायक फूंदेलाल गौंड (मार्को) का नाम अभिभावक के रूप में दर्ज है। यह जानकारी सोमवार को विधानसभा में रामनिवास रावत के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने दी। गौर ने बताया कि 1 जुलाई 2014 के बाद दर्ज प्रकरणों में जिन 57 आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है, उनमें 15 दलाल भी शामिल हैं।
गृह मंत्री ने बताया कि एसटीएफ द्वारा की गई छापामारी में अब तक 1 लाख 3 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। इनमें 95 हजार रुपए कपिल रावत, निवासी पुराना जौरा जिला मुरैना से और 8 हजार रुपए प्रदीप सिंह रावत निवासी बघरौली, तहसील कैलारस जिला मुरैना से जब्त किए गए।
छह माह में 2126 महिलाएं ज्यादती की शिकार
प्रदेश में इस साल 1 जून से अब तक 2126 महिलाएं ज्यादती की शिकार हुईं हैं। इनमें से 141 महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार की घटनाएं दर्ज की गई हैं। 999 नाबालिग लड़कियां भी बलात्कार की शिकार हुईं, जिनमें स पांच की बाद में हत्या कर दी गई। इसके अलावा 11 पीड़ितों ने घटना के बाद आत्महत्या कर ली। कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के प्रश्न के लिखित जवाब में गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने ये जानकारी विधानसभा में दी। वहीं प्रदेश में जून से अब तक 9428 महिलाएं गायब हो गईं। इनमें से 24 तस्करी की शिकार हो गईं, जबकि शेष या तो गुम हो गईं या उनका अपहरण हो गया।
लिंक उत्सव मामले में कोई अधिकारी दोषी नहीं
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली लिंक उत्सव कंपनी द्वारा अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में शासन का कोई भी अधिकारी जिम्मेदार नहीं है, इसलिए किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अपेक्षित नहीं है। अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण 17 अक्टूबर को कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर....