पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिलावटखोरों पर कार्रवाई के पहले अनुमति जरूरी

मिलावटखोरों पर कार्रवाई के पहले अनुमति जरूरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल डीबी स्टार

देश में खाद्य सुरक्षा को लेकर दिल्ली में पिछले दिनों देशभर के खाद्य आयुक्तों की बैठक हुई थी। इसमें एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) ने सुझाव दिया था कि बगैर वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के खाद्य अधिकारी मिलावटखोरों पर काेई कार्रवाई न करें। इस कवायद का मकसद विभाग की कार्यप्रणाली काे पारदर्शी बनाना है। इस संबंध में सभी प्रदेशों से अभिमत मांगा गया है। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है कि आए-दिन खाद्य अधिकारियों पर मनमाने ढंग से काम करने के आरोप लगते रहे हैं।

यदि प्रदेश में यह लागू हो गया तो तो खाद्य सुरक्षा अधिकारी किसी भी संस्थान से अपनी मर्जी से सैंपल नहीं ले सकेंगे और न ही कार्रवाई कर सकेंगे। कोई भी कार्रवाई के पहले उन्हें आला अधिकारियों को जानकारी देकर लिखित अनुमति लेना होगी। इस बात को लेकर प्रदेश के खाद्य अधिकारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि इससे मिलावटखोरों पर होने वाली सीधी कार्रवाई प्रभावित होगी। जबकि प्रदेश के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने संबंधित सुझाव पर विचार करना शुरू कर दिया है। मौजूदा व्यवस्था में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपनी मर्जी और कहीं से शिकायत मिलने पर सीधे जाकर सैंपल लेने की कार्रवाई करते हैं। इसमें उन पर रिश्वत और अवैध वसूली के आरोप भी लगते रहते हैं। प्राधिकरण के अफसरों का दावा है कि इससे सैंपल लेने से रिपोर्ट आने तक की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी बार-बार एक ही प्रतिष्ठान पर द्वेषपूर्वक कार्रवाई भी नहीं कर सकेंगे।

DB Star EXclusive
जल्द होगा निर्णय
एफएसएसएआई के सुझावों को प्रदेश में लागू करने के लिए विभागीय प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।  प्रमोद शुक्ला, ज्वाइंट कंट्रोलर खाद्य एवं औषधि प्रशासन

खबरें और भी हैं...