लकी ड्रा में कार के नाम पर साइबर ठगी
भोपाल डीबी स्टार
आम जनता को अपने जाल में फंसाने के लिए साइबर ठग लाखों डॉलर की लॉटरी का इनाम निकलने, मोबाइल टॉवर लगाने, किसान कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने का झांसा देते रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने नया हथकंडा अपनाया है
कार-बाइक के इनामी उपहार का। वे इसके लिए लोगों को कॉल कर रजिस्ट्रेशन फीस की मांग करते हैं। यह राशि ढाई से पांच हजार के बीच होती है। इतनी छोटी सी रकम देकर लाखों का इनाम मिलने के लालच में लोग आसानी से आ जाते हैं। इस तरह ठगी करने वाले उनका पैसा लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं।
वर्तमान में अधिकांश लोग ऑनलाइन शॉपिंग पसंद कर रहे हैं। इसी का हवाला देते हुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुए ठग गिरोह शॉपिंग के बाद लकी ड्रा द्वारा लोगों को कार गिफ्ट करने का दावा करता है।
आमजन को अपने जाल में फंसाने के लिए गिरोह लड़कियों से फोन लगवाते हैं। उनकी लुभावनी बातों में फंसकर लोग अपनी रकम गंवा बैठते हैं। इसका पता उन्हें तब चलता है जब न तो गिफ्ट मिलता है और उनका पैसा लेकर गिरोह फरार हो जाता है। ठग के फोन नंबर पर कॉल लगाने पर वह भी बंद मिलता है। ऐसे में उनके पास पछताने के सिवाय कोई रास्ता नहीं रहता।
सांकेितक फोटो