पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दस करोड़ रुपए वसूले जाएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल डीबी स्टार

मामले में तत्कालीन उपायुक्त यूएस बैस के अलावा अन्य तीन अफसरों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें पहले सेवानिवृत्त अपर आयुक्त जेएस गुप्ता (वाणिज्यिक कर इंदौर) हैं, जो कि घटना के समय फर्म के लीगल एडवाइजर थे। वहीं दूसरा नाम सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त वाणिज्यिक कर सागर टीसी वैश्य का है, जिनके द्वारा 10 करोड़ रुपए की पेनल्टी को निरंक किया गया था। वहीं तीसरा नाम एमएस चौहान अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर मुख्यालय इंदौर का है, जिन पर बैक डेट में आॅर्डर करवाने का आरोप है। अहम सवाल यह है कि अब शासन इन तीनों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा? वहीं दूसरा बड़ा सवाल यह है कि कंपनी पर माफ किए गए 10 करोड़ रुपए अब किस अफसर से और कैसे वसूले जाएंगे?

दोषियाें पर कार्रवाई होगी
इसकी जांच चल रही है। हमने इस मामले में एक अफसर को निलंबित किया है। 10 करोड़ की राशि कैेसे रिकवर की जाए, इस पर चर्चा चल रही है। इसमें अन्य अफसरों के नाम भी सामने आए हैं, वे भी दोषी पाए गए तो उन पर भी कार्रवाई होगी।  जयंत मलैया, मंत्री वाणिज्यिक कर विभाग

खबरें और भी हैं...