पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिहायशी इलाके में परेशानी बढ़ी

रिहायशी इलाके में परेशानी बढ़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकानों में किराए से रहने वाले छात्र छात्राओं का वैरीफिकेशन जरूर हो
जहां देखो वहां मकानों में लोगों ने अवैध रूप से हॉस्टल बना रखे हैं। इनमें रहने वाले छात्रों का पुलिस वैरीफिकेशन भी नहीं कराते।
भोपाल डीबी स्टार

राजधानी में अनेक आवासीय कॉलोनियां, अपार्टमेंट और फ्लेट्स हैं। अधिकांश लोग पैसे के लालच में अपना मकान बाहरी छात्रों को किराए पर दे देते हैं। कई लोगों ने तो अपने भवन को बाकायदा हॉस्टल में तब्दील कर दिया है। ऐसे भवन के आसपास रहने रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। इन बाहरी छात्रों पर नियंत्रण तो किसी का नहीं होता है, इसलिए इनकी हरकतों से अन्य रहवासी परेशान हैं। ये शरारती तत्व देर रात तक कानफाेडू संगीत और मदिरा-पान कर मस्ती में मशगूल रहते हैं। लड़के-लडकियां एकत्रित होकर देर रात तक पार्टी मनाते हैं। झुंड बनाकर कॉलोनी में उत्पात मचाते हैं। रात में किसी भी घर के सामने खड़े होकर तेज आवाज में बातचीत करते हैं। इनकी हरकतों से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गोँ को होती है। साथ ही बहू-बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है, क्योंकि ये भद्दे कमेंट्स करते हैं। इनकी समाज विरोधी गतिविधियों की वजह से रहवासियों को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। अगर कोई इनका विरोध करता है तो ये शरारती तत्व गुंदागर्दी पर उतर आते हैं। अधिकांश कॉलोनी में ऐसे कतिपय छात्रों की दहशत से रहवासी परेशान हैं। पुलिस भी इन मकानों में रहने वाले छात्रों का वेरीफिकेशन नहीं करती। आखिर ऐसे शरारती तत्वों पर लगाम कब कसी जाएगी?

आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Bhopal ग्रुप से 9826034586 पर जुड़ कर खबरें भेज सकते हैं।

शांति भंग होती है
मकान मालिक बिना पुलिस वैरीफिकेशन के छात्रों को रूम किराए से दे देते हैं। इनकी वजह से कॉलोनी की शांति भंग होती है। ये छात्र देर रात तक हुल्लड़बाजी करते रहते हैं। अगर विरोध करो तो झगड़ा करने लगते हैं।  आदर्श कुमार, रहवासी, अरेरा कॉलोनी

खबरें और भी हैं...