भीमसिंह मीणा
एक दर्जन से अधिक मार्ग कर चुके हैं समतल
डीबी स्टार को नवल ने बताया कि उनके लिए यह आम बात है। वे जिस रास्ते से गुजरते हैं, अगर वह ऊबड़-खाबड़ है तो उसे समतल करने के बाद ही आगे बढ़ते हैं। नवल का कहना है कि अब तक उन्होंने कटारा हिल्स के सात, बर्रई के दो, बमुलिया के चार और रापड़िया का एक रास्ता समतल किया है। ये वो रास्ते हैं, जो बारिश के बाद गहरे गड्ढों में तब्दील हो जाते हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब नवल सिंह एक ट्रैक्टर की मदद से चंद घंटों में कच्ची सड़क को समतल कर देते हैं तो सरकारी एजेंसियो
भीमसिंह मीणा डीबी स्टार
नगर निगम भोपाल के वार्ड नंबर 85 मेंे बर्रई गांव आता है। यहां 32 वर्षीय नवल सिंह बारवाल रहते हैं। वे वर्षों से ऊबड़-खाबड़ रास्तों को ठीक करने का काम कर रहे हैं। लेकिन इनका यह काम तब सामने आया, जब रविवार को वे एक मार्ग को अपने ट्रैक्टर व कल्टीवेटर की मदद से बराबर कर रहे थे। दरअसल यह रास्ता आशिमा मॉल से कटारा हिल्स की तरफ आता है। इस सड़क पर डामरीकरण किया जाना है, लेकिन जिस गति से यहां काम चल रहा है, उस हिसाब से अभी कई महीने लगेंगे। इस दौरान लोगों ने इस रास्ते से आवागमन शुरू कर दिया। नवल सिंह भी किसी काम के लिए निकले। ऊबड़-खाबड़ सड़क पर लोगों को मजबूरी में आता-जाता देख उन्हें दु:ख हुआ। इसके बाद रविवार को एक स्थानीय निवासी राकेश को साथ लिया और अपना ट्रैक्टर-कल्टीवेटर सड़क पर उतार दिया। इस तरह उन्होंने मिट्टी के ऊबड़-खाबड़ रास्ते को समतल कर दिया। जब गांव वालों को नवल सिंह के इस काम का पता चला तो वे भी मौके पर पहुंचे और नवल सिंह के सेवा भाव की सराहना की।
दर्जनभर रास्ते समतल कर चुका है एक किसान
इस तरह मार्ग को समतल करते हैं नवल सिंह। इनसेट में ऊबड़-खाबड़ कच्चा मार्ग।
DB Star positive
मन को सुकून मिलता है
जबसे मैंने ट्रैक्टर चलाना सीखा है, तभी से ऐसे रास्तों को समतल करता आ रहा हूं। मैं यह काम नाम के लिए नहीं, बल्कि लोगों को उखड़-खाबड़ रास्तों से निजात दिलाने के लिए करता हूं। इससे मन को सुकून मिलता है।  नवल सिंह बारवाल, किसान, बर्रई