पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंद्रह करोड़ की लागत से बने भवन पर लगी चोरों की नजर

पंद्रह करोड़ की लागत से बने भवन पर लगी चोरों की नजर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल डीबी स्टार

बावड़ियाकला में लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में रैन बसेरा नामक अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास तीन वर्ष पहले बन चुका है। यह हॉस्टल अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग ने पर्यटन विकास निगम से बनवाया है। इसमें 52 कमरे और 8 बड़े हाल बने हुए है, जिसमें सैकड़ों लोग एक साथ रह सकते हैं। 15 करोड़ रुपए की लागत से बना यह भव्य हॉस्टल हस्तांतरण नहीं होने से खराब हो रहा है। देखरेख के अभाव में भवन में लगा सामान चोरी हो रहा है। यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। खिड़कियों में लगे कांच टूटने के साथ ही लोहे की जालियां गायब हो चुकी हैं। तीन बार लाखों रुपए खर्च कर रंग रोगन किया गया है। पर्यटन विकास निगम ने टूटे खिड़कियों के कांच दोबारा लगवाए हैं। कांच की सुरक्षा के लिए खिड़कियों पर जालियां लगाई जा रही हैं। इस काम पर लगभग 15 लाख रुपए का खर्च अनुमानित है। जब तक अजजा कल्याण विभाग कब्जा नहीं ले लेता, तब तक पर्यटन विकास निगम को ही देखरेख करना होगा। बताया जा रहा है कि अजजा कल्याण विभाग के अफसर अब तक यह निर्णय नहीं ले पाए हैं कि इस भवन में क्या गतिविधियां शुरू की जाएं? योजना नहीं होने के कारण वह इस भवन को अपने हाथ में लेने से बच रहा है।

लाखों रुपए खर्च करना पड़ रहा है
अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग ने ट्राइबल हॉस्टल बनाने का काम हमारी एजेंसी को सौपा था। जिसका निर्माण तीन साल पहले हो गया है। लेकिन अजजा कल्याण विभाग द्वारा कब्जा नहीं लेने से इसके रख-रखाव पर लाखों रुपए अलग से खर्च करना पड़ रहे हैं। रात को असामाजिक तत्व भवन में प्रवेश कर जाते हैं। सामान चोरी हो रहे हैं।  मनोज पौराणिक, चीफ इंजीनियर, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम, भोपाल

fact file
बावड़ियाकला स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास। नीचे- खिड़की पर जाली लगाते कर्मी।

खबरें और भी हैं...