अतिक्रमण से परेशानी बढ़ी
नाले-नालियों पर बढ़ता अतिक्रमण सड़कों पर बहता बदबूदार पानी
शहर के अधिकांश नाले-नालियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। इस वजह से इनमें बहने वाला पानी बाधित होकर सड़कों और घरों के आसपास जमा रहता है।
भोपाल डीबी स्टार
शहर के विकास के लिए आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराना जरूरी है। इसके तहत पानी, बिजली, सड़क, सीवेज आदि की व्यवस्था महत्वपूर्ण होती है। लेकिन भोपाल में ये सब होने बाद भी आमजन परेशान है। चौड़ी सड़कें संकरी हो गई हैं। सीवेज लाइन पर अतिक्रमण हो गया है। अगर कहीं कोई नाला या नाली जाम हो जाती है तो उसका गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो जाता है। बारिश के समय तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण बरसात में ऐसा लगता है मानो बाढ़ आ गई हो। यह सब निगम के जिम्मेदार अफसरों को मालूम है, लेकिन कार्य के प्रति उदासीनता के चलते कुछ करना ही नहीं चाहते। नाले-नालियों पर अतिक्रमण की ओर उनका ध्यान ही नहीं जाता। अगर कोई शिकायत करता है तो उसे भी नजरअंदाज कर देते हैं।
जिम्मेदार ध्यान दें
शहर में बन रही इमारतों और कॉलोनियाें में पानी की निकासी ढंग से नहीं हो पाती। वहीं नाले-नालियों पर कब्जे होेने के कारण इनमें बहने वाला पानी बाधित होता है। यही पानी सड़ाकों पर जमा हो जाता है। इस वजह से बरसात में समस्या और बढ़ जाती है। जिम्मेदारों को इस आेर ध्यान देना चाहिए।  संजय जैन, रहवासी, जहांगीराबाद
आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Bhopal ग्रुप से 9826034586 पर जुड़ कर खबरें भेज सकते हैं।