पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्रांड इंडिया शो में खादी रहेगी खास

ब्रांड इंडिया शो में खादी रहेगी खास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर द भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस (बीएसएसएस) में 17-18 फरवरी को कल्चरल, इंटरटेनमेंट, एकेडमिक और टेक्नीकल फेस्ट ‘बीएसएसएस फिएस्टा-2016’ का आयोजन किया जाएगा। यहां कई कल्चरल, इंटरटेनमेंट और एकेडमिक एक्टिविटीज़ होंगी। यह आयोजन इसलिए भी खास रहेगा, क्योंकि फेस्ट में दस अफ्रीकी स्टूडेंट्स खादी की डिजाइनर साड़ी, सूट और जैकेट्स ड्रेस पहनकर रैंप वॉक करेंगे। गौरतलब है कि रंगभेद के खिलाफ महात्मा गांधी ने साउथ अफ्रीका में आवाज उठाई थी। यह इवेंट 18 फरवरी को मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की ओर से होने वाले ‘ब्रांड इंडिया शो’ में होगा। इन दिनों प्रो. आमिर महबूब के डायरेक्शन और करन कुमार की काेरियोग्राफी में स्टूडेंट्स इस शो की रिहर्सल कर रहे हैं। शो में खादी ड्रेस के अलावा सिल्क, कॉटन से तैयार सेल्फ मेड ड्रेसस भी शोकेस होंगी।

सीखेंगे मैनेजमेंट स्किल
प्रो. सुनीता आनंद ने बताया कि ब्रांड इंडिया शो का मकसद, इंडिया फैब्रिक को यंग जेनरेशन के सामने प्रमोट करना है। शो में भारतीय फैब्रिक्स को प्रमोट करने के लिए उसे कंटेम्परेरी और स्टाइलिश लुक देकर तैयार किया जा रहा है। शो में खादी, सिल्क और कॉटन के स्पेशल राउंड्स होंगे।

खबरें और भी हैं...