सिटी रिपोर्टर
सिटी रिपोर्टर भारत सरकार द्वारा संचालित यंग आर्टिस्ट स्कॉलरशिप में भोपाल के युवा कलाकार अपूर्व दत्त मिश्रा का चयन नेशनल स्कॉलरशिप के लिए हुआ है। यह स्कॉलरशिप उन्हें एक्टिंग की फील्ड में मिलेगी। इसके लिए देशभर से सिर्फ 12 लोगों का चयन हुआ है। स्कॉलरशिप के तहत उन्हें दो साल तक हर महीने 5 हजार रुपए की राशि मिलेगी।
भोपाल के अपूर्व को एक्टिंग के लिए मिली नेशनल स्कॉलरशिप