सिटी रिपोर्टर
सिटी रिपोर्टर मुंबई स्थित नेहरू विज्ञान केंद्र में आयोजित 6वें राष्ट्रीय विज्ञान फिल्मोत्सव और प्रतियोगिता-2016 में बुधवार को भोपाल के राजू कुमार द्वारा निर्मित व निर्देशित डॉमेस्टिक वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट पर आधारित फिल्म ‘सुनियोजित शहर के लिए’ की स्क्रीनिंग की गई। राजू ने कहा कि शहरी विकास की तेज रफ्तार के बीच शहरी स्वच्छता एक चुनौती बन रही है। घरेलू गंदा पानी स्वच्छता से जुड़ी समस्या तो है, लेकिन इसके साथ यह शहरों के भीतर व उसके आसपास के जल स्रोतों को प्रदूषित करने का भी एक बड़ा कारण है। यह फिल्म शहरी विकास में शहरों की बेहतर पर्यावरणीय व्यवस्था के लिए डॉमेस्टिक वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट को प्राथमिकता देने की पैरवी करती है। विज्ञान प्रसार, दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के सहयोग से आयोजित इस फेस्ट में आए वरिष्ठ डॉॅक्यूमेंट्री निर्माताओं ने कहा कि साइंस पर बेस्ड डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण समाज को जागरूक करने व शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समारोह के पहले दिन अंतरराष्ट्रीय फिल्मकार श्याम बेनेगल, वन्य जीव व पर्यावरण फिल्म निर्माता निर्देशक डॉ. माइक पांडेय, विज्ञान प्रसार के निदेशक डॉ. आर. गोपीचंद्रन, फिल्म आर्ट डिजाइनर शमा जैदी आदि शामिल हुए।
दिखाई गई \\\"कंजेक्चर्स\\\'
विज्ञान के विषयों को कैसे समझें, उस पर फिल्म निर्माण से पहले किस तरह से शोध हों। इसे समझाने के लिए वरिष्ठ वृत्तचित्र निर्माता नंदन कुधयादी की फिल्म \\\"कंजेक्चर्स\\\' दिखाई गई, जो प्रसिद्ध गणितज्ञ रामानुजन के जीवन पर आधारित है।
फेस्ट में बाेलते डायरेक्टर राजू कुमार।
city achievement
मुंबई में आयोजित इस समारोह में अंतरराष्ट्रीय फिल्मकार, विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा
नेशनल साइंस फेस्ट में हुई शहर के राजू की फिल्म की स्क्रीनिंग