डांसिंग-सिंगिग कॉम्पिटीशन के फाइनल में पहुंचे 30 प्रतिभागी
सिटी रिपोर्टर भोपाल उत्सव मेला समिति के सिंगिंग-डांसिंग कॉम्पिटीशन में बुधवार को हुए सेमीफाइनल में 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले 30 प्रतिभागी फाइनल में पहुंचे हैं। उनके बीच 14 फरवरी को ग्रांड फिनाले होगा। इस प्रतियोगिता में 6 से 15 वर्ष, 16 से 35 वर्ष और 36 से अधिक वर्ष वर्ग में 95 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता को भोपाल के मेलोडी ग्रुप के अशफाक अली ने संयोजित किया। जजेस में किरण दीघे और सीमा चौबे शामिल रहे।
4 दिन और चलेगा मेला
पिछले महीने से चल रहे भोपाल उत्सव मेले में अब 4 दिन ही बचे हैं। मेले में झूले बच्चों को कापी पसंद आ रहे हैं। महिलाओं के लिए मनिहारी के स्टॉल और फूड लवर्स के लिए पूरे देश के व्यंजन लाए गए हैं।
musical event
14 फरवरी को होगा ग्रांड फिनाले, भोपाल मेला को चार दिन शेष