पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • असिस्टेंट कमांडेंट बने अनुराग जैन

असिस्टेंट कमांडेंट बने अनुराग जैन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईआईटी दिल्ली से एमटेक करने के बाद मुझे प्राइवेट कंपनियों में अच्छे ऑफर मिले थे। लेकिन मेरे माता-पिता ने जो संस्कार मुझे दिए थे उसमें देश सेवा का पाठ सबसे पहले पढ़ाया था। बस इसी चाह में संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी परीक्षा के साथ मैंने सीएपीएफ एसी (सेंट्रल आर्मंड पुलिस फोर्स असिस्टेंट कमांडेंट) की परीक्षा दी। जिसमें मेरा चयन हो गया। यह बात भास्कर से विशेष बातचीत में जिले में पहली बार सीएपीएफ एसी परीक्षा में ऑलइंडिया स्तर पर दूसरी रैंक प्राप्त करने वाले नगर के छात्र अनुराग जैन ने कही।

अनुराग ने बताया कि उनके पिता नरेन्द्र जैन टेंट व्यवसायी हैं जबकि माता मीना जैन वर्धमान स्कूल में टीचर हैं। लेकिन दोनों भाइयों को हमेशा पिता ने अच्छी शिक्षा प्राप्त करने की सीख दी। इसकी बदौलत कक्षा 10 विवेकानंद स्कूल से पास कर अनुराग ने 12वीं परीक्षा खिरिया देवत से प्राप्त की। इसके बाद भोपाल से बीटेक कर एमटेक दिल्ली से किया।

एमटेक होने के बाद कैंपस इंटरव्यू में उन्हें लाखों रुपए प्रतिमाह नौकरी का अच्छा पैकेज मिला। लेकिन देशसेवा की भावना के चलते दिल्ली में ही रहकर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की। अपने पहले ही प्रयास में ऑलइंडिया स्तर पर हुई इस परीक्षा में दूसरा स्थान पाने का श्रेय वह अपने माता-पिता को देते हैं।

शुरू से ही एडवेंचर की चाह
अनुराग ने बताया कि एडवेंचर जॉब की चाह उन्हें शुरू से रही है। इसके साथ देशसेवा के साथ अगर सम्मान भी मिले तो इससे ज्यादा कुछ क्या चाहिए। अनुराग ने बताया कि अभी यूपीएससी सिविल सर्विसेस की मुख्य परीक्षा भी उन्होंने दी है। साथ ही मप्र पीएससी इंटरव्यू परीक्षा का परिणाम आना शेष है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि देश सेवा की भावना हमेशा मन में होना चाहिए। अनुराग ने बताया कि देश की सेवा व्यवसाय करते हुए भी की जा सकती है।

अनुराग जैन

चयन
खबरें और भी हैं...