पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली डिवीजन बनने की फिर जगी उम्मीद

बिजली डिवीजन बनने की फिर जगी उम्मीद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतनगर में सब स्टेशन के डिवीजन बनने की उम्मीद फिर बंधी है। आने वाले समय में उपनगर के विस्तार को देखते हुए डिवीजन बनाए जाने की जरूरत है, यह बात विधायक रामेश्वर शर्मा ने मानी है, हालांकि वर्ष 2008 में सब स्टेशन को डिवीजन बनाए जाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन वह पूरी नहीं हो सकती थी।

संतनगर सब स्टेशन को डिवीजन बनाए जाने के बारे में वर्ष 2008 में भी सोचा गया था, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इसकी योजना भी बनाई थी। इससे फरवरी 2009 तक पूरा किया जाना था, लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने से मामला उस वक्त क्या अटका आज तक फाइलों से बाहर नहीं आ पाया। डिवीजन न होने से डिवीजन स्तर पर विद्युत की बनने वाली योजनाओं का लाभ उपनगर को नहीं मिल पाता।

गांधीनगर में सब स्टेशन
गांधीनगर में कम दबाव और पॉवर कट की समस्या के स्थायी निदान के लिए सब स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए राशि का प्रावधान कराने की बात विधायक ने कही है।

क्या- क्या मिलेगा
नया भवन पर्याप्त स्टाफ कंप्यूटराइज कार्यालय 11 केवी और 33 केवी के मेंटेनेंस के लिए अलग से गैंग ।

क्या होगा फायदा
वर्तमान में यहां स्टाफ कम होने से कर्मचारियों पर अतिरिक्त भार पड़ता है। डिवीजन बनने के बाद 11 केवी ओर 33 केवी की लाइन सुधारने के लिए अलग से फाॅल्ट गैंग मिलेगी, जो हाईटेंशन लाइनों के फाॅल्ट सुधारने के लिए तैनात रहता है। नया भवन, भरपूर स्टाफ, पर्याप्त वाहन-संसाधन उपलब्ध होंगे। अन्य डिवीजनों वाली सुविधाओं को लाभ मिलेगा। कम वोल्टेज, हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट आने पर तुूरंत यहीं सुधार हो सकेगा।

सीटीओ में सब स्टेशन बना
सीटीओ में 33/11 केवीए उपकेन्द्र का लोकार्पण विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया। सीटीओ में सब स्टेशन के प्रारंभ होने से इससे वार्ड 2 के सीटीओ कॉलोनी, मथाई नगर, सर्वोदय कॉलोनी, देवलोक कॉलोनी, कैलाश नगर, सांईबाबा रेसीडेंसी, नंदा नगर, कैम्प नंबर 12, जाट एरिया, बैरागढ़ कला, नीलगिरी कॉलोनी, पूजा श्री कॉलोनी, में विद्युत समस्या से निजात मिल गई है। लोकार्पण मौके पर पार्षद कृष्ण मोहन सोनी, विद्युत क्षेत्र के उप महाप्रबंधक प्रदीप चौैहान, उप महाप्रबंधक शिशिर गुप्ता, सहायक यंत्री जॉन अब्राहिम, कनिष्ठ यंत्री सौरभ सर्राफ, सन्नी वर्गीस मौजूद थे। गौरतलब है कि पटरी पार सब स्टेशन प्रारंभ होने से अब बिजली संबंधी शिकायतें खत्म हो जाएंगी।

खबरें और भी हैं...