पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रिटायरमेंट के साइड इफैक्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनी प|ी से अक्सर सुनने को मिलेगा कि तुम तो सठिया गए हो।

सुबह पांच बजे से, अखबार आया कि नहीं, ये देखने के लिए बाहर के 4-5 चक्कर काटना।

बनियान व पाजामा पहन के, एक डन्डी से घर के आसपास का कचरा हटाना।

रिश्तेदार एवं परिचित के जवान बेटे से ये पूछकर, उसके मूड का सत्यानाश करना कि और सुनाओ बेटा क्या कर रहे हो आजकल।

घर के सदस्यों द्वारा रिजेक्ट किए हुए टूथपेस्ट से उसकी गर्दन दबा-दबा के 5-6 बार ब्रश कर लेना।

सोसायटी की मीटिंग में सबसे पहले पहुंचना।

बाजार या समारोह में मिलने वाले रिश्तेदारों और परिचितों को उनकी हर समस्या पर मुफ्त सलाह देना।

शाम को सात बजे खाना, आठ बजे सो जाना, फिर रात को तीन बजे से चार बजे तक करवटें बदलना। इसके बाद उठकर सब को कोसना कि दिन चड़े तक सोते रहते हो। हरबीर सिंह बतरा, भोपाल

yes it\\\'s silly
खबरें और भी हैं...